Tuesday, September 1, 2009
हमारे देश को चलाता कौन है ?
भारत में लोकतंत्र है और सभी भारतवासी यह सोच कर अपने आप को महफूज समझते है की है हमारे देश की सत्ता हमारे लिए कुछ कर रही है,सोचना लाजमी है क्योंकि हमलोगों को लगता है की भारत के संसद में जो लोग बैठे है वो हमारा नेतृत्व करते हैं, यह हमारी सोच है लेकिन सच्चाई यह है की वो हमे गुमराह करते है|पाँच साल के कार्यकाल में हर पार्टी नए काम करने का दम भरती है वाहवाही के उस पाँच साल में जनता हिसाब लेना भूल जाती है|जब नई सरकार आती है तब अपना आवाज़ बुलंद करने के लिए पिछली सरकार को कोसती है|इस तरह क्या यह मान ले की हमारे नेता हमारे लिए नही बल्कि अपने लिए काम करते है| औरदिल्ली से मीलों दूर और अपने चुनावी क्षेत्र तक सड़क के दोनों तरफ़ बैनर्स चिपका कर अपना प्रचार करते हैं और अगले चुनाव की तयारी करते है|१९९९ से २००४ तक की भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल का सबसे बड़ा निर्णय था कंधार मामला और पोखरण परिक्षण|पिछले ९ साल से भाजपा के वरिष्ठ नेता एक बात पर अडे रहे की कंधार मामले में जब विदेशमंत्री आतंकवादियों को लेकर अफगानिस्तान गए थे इस बात की जानकारी उस वक्त के गृहमंत्री को नही थी| इस तरह के बयां से यह पता चलता है की हमारी सरकार के गृहमंत्री का देश के प्रति कितना योगदान है जिसे इस तरह के बातों की जानकारी नही थी|अब नौ साल के बाद जब भाजपा के आपसी कलह से उनके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं तब नए नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ भाजपा नेता का तो ये कहना है की पोखरण परिक्षण सफल ही नही हुआ था|पता नही अभी और कितने नए राज खुलेंगे|और इस तरह के खुलासे से एक सवाल सभी भारतवासी के मन में होगा की मौजूदा सरकार क्या कर रही है क्या इसका उत्तर अभी मिलेगा या इसके लिए भी पाँच साल इंतजार करना पड़ेगा|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
aadat hai intejar kee is desh kee janta ko
ReplyDeleteumda.
ReplyDeleteब्लॉग जगत में स्वागत है.
swapnyogeshverma.blogspot.com
swapnyogesh.blogspot.com
बहुत सही लिखा है..आपने.
ReplyDeleteचिट्ठाजगत में आपका स्वागत है.......भविष्य के लिये ढेर सारी शुभकामनायें.
गुलमोहर का फूल
बेहतर । स्वागत है ।
ReplyDeletejam rahe ho bhai...
ReplyDeletelikhte raho, sahi ja rahe ho...
maza aa gaya padhkar...
narayan narayan
ReplyDelete